Wednesday, October 29, 2025

  तंज
आगे बढऩे वाले पर तंज कस


ते हजार,
मूर्ख,अधम,निशाचर से करो नहीं प्यार।
आगे बढऩे की खातिर,हरदम रहो तैयार,
टांग खिंचने वालों की होगी जरूर हार।।
उल्टा बोलने वाले भी, उल्टे टंग जाते हैं,
शांतभाव से रहने वाले,सदा नाम पाते हैं।
निज कर्म में लीन रहो,बदल जाएंगे लोग,
बुरे दिन आते रहते जीवन का यह संयोग।।
**होशियार सिंह यादव,कनीना,हरियाणा

             छठ मइया
छठ मइया की पूजा से होती मन्नत पूरी,
अजमाके तो देखिये इच्छा रहे न अधूरी।
तन मन सब साफ हो, रोग दोष हो दूर,
36 घंटों के व्रत से तन पर आता है नूर।।
कर्ण सा दानी करता था, सूर्य षष्ठी पर्व,
ऐसा योद्धा जग में नहीं, सुनकर हो गर्व।
पैराबैंगनी किरणों से बचना जरूरी आज,
व्रत तप जप करना, होगा जन जन नाज।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
विश्व रिकार्डधारक, महेंद्रगढ़,हरियाणा



No comments: