बेटा
चिंता बेटे के प्रति जब बढ़ी,
वो सूखकर कांटा हो गया।
गम में डूब कहीं खो गया,
वो मौत की नींद सो गया।।
बेटे को धन हाथ लग गया,
जग के व्यसनों में खो गया।
भूल गया उस बाप को भी,
जो सदा सदा नींद सो गया।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा
मां सरस्वती
ज्ञान दिया विज्ञान दिया है मां,
बस तेरे हम सदा उपकारी हैं।
हंसवाहिनी, ज्ञान की देवी मां,
सब देवी देवों में हमें प्यारी हैं।
तेरे बल पर ही मां अब हमको,
धन, आदर और सम्मान मिला।
कृपा अपार रखना बस हम पर,
सुखमय जीवन उपहार मिला।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा


No comments:
Post a Comment