Saturday, January 10, 2026

 
        खाओ



खाओ सूखे मेवे शकरकंदी लो भून,
बैंगन की सब्जी बाजरे का लो चून।
गर्म दूध संग खा लो गोंद के लड्डू,
सेहत बने सर्दी में तब दौड़ पड़े खून।।
खट्टे फल खा,नहीं हो सर्दी जुकाम,
सर्दी से बचाव करो,करते जब काम।
हल्दी,अदरक प्रयोग करो सुबह शाम,
तब मां बाप की सेवा कहलाता धाम।।
**डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा********

                  धोखा
धोखा बुरा संसार में, कभी न देना धोखा,
उनको मारों गोली, जो ढूंढते रहते मौका।
धोखेबाज से दोस्ती,कहते हैं जहर समान,
जूते की नोक पर रखो,करके बस पहचान।।
धोखा खाने वाले की, आत्मा रोती जहान,
धोखा देना जन को,कुत्ता मल खाने समान।
संतों का कहना है, धोखा शैतान का काम,
धोखा,पाप,छल,कपट छोड़, लो प्रभु नाम।।
**डा. होशियार सिंह यादव कनीना,हरि:
विश्व रिकार्डधारी     जिला-महेंद्रगढ़

No comments: