Friday, January 16, 2026

 

           मां
जन्म देती वो मां कहलाती,
कभी लोरी दे बाल सुलाती।
कभी देखकर मंद मुस्कराती,
जल्दी सुबह वो बाल जगाती।।
कभी मां बिछुड़े आंसू बहते,
मरकर भी मां के दिल रहते।
कभी न बिछुड़े किसी की मां,
जगत जननी वो जग की जां।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

                  मां
मां से बड़ा न कोई जग में,कहते देव और संत,
मां का नाम रहेगा जग में,चाहे जन होगा अंत।
बिछुड़ जाते एक-एक कर,कोई न बच पाएगा,
कष्ट मिले इंसान जब, मां का ध्यान लगाएगा।।
मां जीवन देने वाली,करना सदा उसकी सेवा,
बिन मांगे वो दे देती, जग की अनमोल मेवा।
जिनकी मां बिछुड़ गई,अभागा जन कहाएगा,
रोते हंसते गाते वो, बस मां मंदिर में बसाएगा।।
**डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
   जिला- महेंद्रगढ़, हरियाणा****


No comments: