गायों की सेवा
गायों की सेवा कर लो, सभी कष्ट मिट जाएंगे,
धन दौलत से भंडार भरे,सदा सुखी जन पाएंगे।
सेहत बने खुशहाली आये, सारे रोग हट जाएंगे,
देख तुम्हारी खुशियों को, लोग पास बिलाएंगे।।
तीर्थ सारे पूरे होंगे,बस तुम गायों की सेवा करो,
वाणी कर्म सदा हितकर हो, फिर जग से न डरो।
किस्मत भी पलटी मारे,बच्चे सब घर में हँसाएंगे,
देवतुल्य इंसान बनोगे,हर जन दिल में बसाएंगे।।
***डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा***********
जिंदगी
छोटी सी जिंदगी, पाप कर्म मत घोल,
सच का दामन थाम,झूठ कभी न बोल।
पता नहीं कब जाना,छोड़कर ये संसार,
अहित नहीं है,सच जीवन का आधार।।
चार दिन याद करें, फिर जाएंगे ये भूल,
फूल बिछा ले, बिखेर नहीं राह में शूल।
देना पड़ता हिसाब, चित्रगुप्त के ही द्वार,
वो मार पड़ेगी जमके, बस मिलेगी हार।।
**डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
महेंद्रगढ़, हरियाणा************

No comments:
Post a Comment