बधाइयां
जन्मदिन आया अमीशा का,
खुशियों की छायी है बहार।
बच्चे बधाइयां देते मिलकर,
केक रखा खाने को तैयार।।
12 वर्ष बीत गये जन्म को,
लिख पढ़के बने गर महान।
हर बच्ची का सपना मिलता ,
जग में बन जाये ऊंची शान।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा
मुबारक
जन्मदिन मनाते,हंसते और गाते,
हैप्पी बर्थ डे टू यू, जाप सुनाते।
अमीशा लिख पढ़के बने महान,
हर बेटी की बने इक पहचान।।
सुख -समृद्धि में जीवन बीताये,
मिलनसार हो जग नाम कमाये।
मिलके मने जन्म दिन हर साल,
देवों की कृपा से रहे मालामाल।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा
जन्मदिन
जन्मदिन अमीशा मनाते है आज,
मेहनत के बल करे दिलों में राज।
सुख समृद्धि मिले भरपूर जहां में,
नाम कमाये जन जन को हो नाज।।
शिक्षा पाए बस आगे बढ़ती जाये,
धर्म-कर्म, पुण्य कर्म खूब कमाये।
हर वर्ष यूं ही जन्म दिन यह आये,
बधाइयां दे बच्चे मिल हंसे हंसाये।।
**डा. होशियार सिंह यादव कनीना
विश्वरिकार्डधारक,महेंद्रगढ, हरियाणा

No comments:
Post a Comment