Monday, January 12, 2026

 
            लोहड़ी
रेवड़ी-मूंगफली जमकर खाओ,
आग समक्ष बैठ खुशी मना


ओ।
लोहड़ी का पर्व होता अनोखा,
दुल्ला भट्टी की याद दिलाओ।।
पंजाबी समुदाय मनाता जमके,
मकर संक्रांति की आती याद।
शामिल हो एक दूजे के पर्व में,
संत-महात्मा करते हैं फरियाद।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा
          जहर
रक्षक ही भक्षक बन गये,
अब बाड़ खा रही है खेत।
भाई-भाई अब दुश्मन बने,
मौका मिले गला करते रेत।।
मां-बेटी वो प्यार भूल गई,
बाप बेटे में बढ़ गया है बैर।
दुश्मन तो दगा देते ही आये,
दोस्त दोस्त को दे रहे जहर।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

No comments: