पापी
बुरा सुने और बुरा कहे,वो पापी जन कहलाते,
उल्टी सीधी बात करें वो अपना मन बहलाते।
घृणित होते लोग वो जन में पैदा करे भेदभाव,
इन लोगों की मझधार में डूबके रहती है नांव।।
सदा साफ बात जो करते उनके बैरी हो हजार,
नफरत से जन देखते जो देते जन जन को प्यार।
आपस में प्रीत करे जो बोलते हैं जो सुंदर वाणी,
क्षणभर की जिंदगी उड़े राख मिले पानी में पानी।
**डा. होशियार सिंह यादव, कनीना,महेंद्रगढ़
गूंज उठी शहनाई
देव उठावनी एकादशी आई,
गूंज उठी हैं शहनाइयां आज।
सड़कों पर चलना दूभर हुआ,
दूल्हा-दुल्हन पहन रहे ताज।।
जुलाई 2026 तक हैं शादियां,
भीड़ भड़क्का से बचकर रहना।
समय पर शादी करना अच्छा,
संत और बुजुर्गों का है कहना।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,जिला-म.गढ़, हरियाणा

No comments:
Post a Comment