Thursday, November 27, 2025

 



     बिल्ली
म्याऊं म्याऊं करती जाये,
चूहों को पकड़कर खाये।
शेर जैसी नजर यह आये,
शांत बैठकर सभी लुभाये।।
दूध इसका प्रमुख आहार,
करें लोग इससे भी प्यार।
पंजे इसके जीवन आधार,
दुश्मन होते कुत्ते-सियार।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

     गधा
मेहनत करे दिन रात वह,
मिलता नहीं जग में नाम।
करता रहता काम बेचारा,
सुबह देखो या फिर शाम।।
कितनी कहावत बनाई हैं,
उनमें भी गधा है बदनाम,
बेचारा वो बोझ का मारा,
जिंदगीभर काम ही काम।।
***होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

No comments: