सर्दी
सर्दी बढऩे लगी है अब,
तैयार करवा लो रिजाई।
गर्म चाय, गर्म खाना खा,
गोंद के लड्डू खा मलाई।।
गजक, मूंगफली, छुआरा,
स्वेटर से ढक लेना शरीर।
सर्दी,जुकाम लग गया तो,
सहनी पड़ेगी ये लंबी पीर।।
***डा. होशियार सिंह
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा
हथियार
हिम्मत का हथियार पास में,
बस यूं आगे बढ़ते जाना है।
कृषक, धरा, मजदूर सम्मान,
मिलकर सबने दिलवाना है।
हिम्मत हार गया जो इंसान,
जीने का नहीं ठोर मिलेगा।
निज दम पे जो आगे बढ़ेगा,
बंजर धरा पर फूल खिलेगा।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना, जिला-महेंद्रगढ़, हरि.

No comments:
Post a Comment