कामचोर
कभी नाम नहीं कमाते,
कामचोर जगत में सारे।
मेहनत से न जी चुराते,
हर जन को लगते प्यारे।।
काम कोई भी करते हो,
छोटा बड़ा नहीं समझते।
तन्मयता करते रहते जो,
वो ही जीवन में चमकते।।
***डा. होशियार सिंह
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा
उपकार
भला कोई करता तुम्हारा,
मत भूलों उसका उपकार।
बुरा तुम्हारा करता है कोई,
बस झटपट करों बंटाधार।।
छोटा मिले गर तुम्हें कोई,
देना उसको जमकर प्यार।
दुष्ट अगर कोई मिले कहीं,
उससे ना करो आंखों चार।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


No comments:
Post a Comment