बर्बाद
जिस घर महिला की ऊंची आवाज,
वो घर इक दिन हो जाता है बर्बाद।
मात पिता की सेवा न करे औलाद,
आएगी तब-तब श्रवण कुमार याद।
महिला दूसरों की करती जब बड़ाई,
समझो चैन नहीं मिले होगी लड़ाई।
खूब मिले जब परिवार जन में प्यार,
जीत होगी सदा होगी कभी ना हार।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना, जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा
गुरुजन
नमन करूं गुरुजन को जिन्होंने दिया ज्ञान,
संपन्न हो गया आज में मिट गया अज्ञान।
जहां भी हो मेरे गुरु चरणस्पर्श बार-बार,
गुरु बनों तुम बार-बार जन्म लूं मैं हजार।
देते रहना शिक्षा मुझे,भुला नहीं पाऊं प्यार,
सफल हुआ जन्म मेरा,अब तक था बेकार।
जीओ तुम हजार वर्ष,करता हूं सदा कामना,
खुशियां अपार मिले,दुखों का न हो सामना।।
**डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
विश्व रिकार्डधारक, जिला महेंद्रगढ़,हरियाणा

No comments:
Post a Comment