रामलीला-02
कनीना में चल रही रामलीला,
पात्र दिखा रहे हैं अपना रंग।
दर्शक ऐसे मदहोश हुये अब,
जैसे पी ली राम नाम की भंग।।
सचिन मंच संचालन कर रहे,
शेर सिंह की पीढ़ी बाल राम।
अभिषेक शर्मा श्रवण बने हैं,
शंतनू रोल सत्यप्रकाश नाम।।
दशरथ बने राहुल शर्मा देखो,
मुकेश कपूर ज्ञानवती किरदार।
राम नाम को रटते ही रहना है,
बस वहीं जीवन का आधार।।
**डा. होशियार सिंह यादव
विश्व रिकार्डधारक,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा
रामलीला-03
ताड़का वध का हुआ मंचन,
जन की भीड़ जुटी हजारों में।
कनीना मंडी चलो देखने को,
क्या रखा घर की दीवारों में।।
नितिन गुप्ता ने बनके ताड़का,
जमकर हाहाकार मचाया था।
साहिल शर्मा बाल राम बनके,
एक तीर से मार गिराया था।।
महेंद्र शर्मा दशरथ के रोल में,
यश शर्मा लक्ष्मण बनआये थे।
सचिन शर्मा प्रवक्ता ने मंच पर,
वाणी में चार चांद लगाये थे।।
उमेश वर्मा, विनय एडवोकेट,
सूबे अतिथि रूप में आये थे।
वीरेंद्र जांगड़ा मुख्याध्यापक ने,
शब्दों के खूब बाण चलाये थे।।
कितने ही और गणमान्य जन,
बुला रहे अब तो चले आओ।
विभिन्न पात्रों के जीवंत संवाद,
राम चरित्र के भी दर्शन पाओ।।
डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
महेंद्रगढ़, हरियाणा
KANINA MOHALLA-MODIKA WARD-01 DISTRICT-MAHENDERGARH(HARYANA) PIN-123027 Mob 91+9416348400
Thursday, September 25, 2025
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment