घर घर तिरंगा
*************************
*****************************
*****************************
विधा-कविता
****************
रामराज का सपना दिल में है,
क्या अजब राज होगा वो चंगा।
आजादी की खशियां दिल में,
फहराएगा अब घर घर तिरंगा।।
वीरों ने कुर्बानी झेली हैं जब,
मिली तिरंगे की बड़ी सौगात।
घर घर में तिरंगा अब फहरेगा,
मदभावन बन गई यह हालात।।
अंग्रेजी सितम कितने सहे हैं,
अब भारतवासी आजाद हुये।
तिरंगा खुशी से फहराएंगे यूं,
कितने ही आंसू जन के बहे।।
घर घर तिरंगा फहरा देना,
आजादी का जश्र मनाएंगे।
वीरों की गाथा सुन सुनकर,
हर जन को यह सुनाएंगे।।
काश वो आकर देखे वीर,
मिट जाए उनकी तन पीर।
तिरंगा घर घर देखकर वो,
बनके नाचेंगे यूं रांझा हीर।।
***************
स्वरचित/मौलिक
******************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
KANINA MOHALLA-MODIKA WARD-01 DISTRICT-MAHENDERGARH(HARYANA) PIN-123027 Mob 91+9416348400
Wednesday, August 03, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment