Thursday, February 19, 2026

 

   श्याम भक्त



लेकर निशान भक्त जा रहे,
सीधे खाटू धाम की ओर।
श्याम बाबा का नाम लेते,
शाम हो या हो फिर भोर।।
हारे का सहारा कहलाता,
कर देता है भक्त बेड़ा पार।
जीत मिले हर क्षेत्र में सदा,
नहीं होती है कभी भी हार।।
**डा. होशियार सिंह यादव
विश्व रिकार्डधारक,  कनीना

 मेहनत
मेहनत लिखती जन किस्मत
फिर क्यों किस्मत रोना रोते।
कैसे फसल लोग काट पाएं,
जब वे धरा नहीं बीज बोते।।
हिम्मत हारकर बैठे जाते हैं,
कहते हैं लोग भ्रष्टाचार भरा।
जब पौधों को नहीं सिंचोगे,
नहीं बढ़ेगा नहीं होगा हरा।।
**डा. होशियार सिंह यादव


No comments: