Wednesday, February 25, 2026


 
           बाबा मेला
बाबा मोलडऩाथ की महिमा अपरमपार,
धोक लगाकर देख लो, होगी नहीं हार।
मेला एकादशी का,27 फरवरी रख याद,
बीत गया गर ये दिन,करते रहो फरियाद।।
बालकनाथ इक नाम तेरा,संतों में है नाम,
कनीना में बना हुआ,भव्य तेरा एक धाम।
ओलावृष्टि, हैजा रोके, भक्तों के रखवाले,
आ चलकर इक बार,हटाके मन के जालें।।
**डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
 महेंद्रगढ़, हरियाणा, विश्वरिकार्ड धारक

          तीन बाणधारी
हाथों में निशान लिये,भक्त चले खाटूधाम,
महाभारत के योद्धा थे,तीन बाणधारी नाम।
सृष्टि का नाश कर सकते, ऐसी शक्ति पाई,
शीश के दानी ने,सदा संतों की लाज बचाई।।
नीले अश्व सवारी, फाल्गुन में दर्शन पाते हैं,
भीम के पौत्र,कलियुग के श्याम कहलाते हैं।
बालक, बच्चे, बूढ़ों की रक्षा भार निभाते हैं,
हारे का सहारा बनकर,भक्त लाज बचाते हैं।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना,हरि.
विश्व रिकार्डधारक, महेंद्रगढ़ 9306300700







No comments: