भगवान
बुजुर्गों की बेकद्री बढ़ी,
बुरा समय अब आया।
युवा पीढ़ी ने देख लो,
बुजुर्गों का मन दुखाया।।
मिलता जीवन एक बार,
सोच ले अब अरे इंसान।
मात पिता बुजुर्ग जहां में,
कहलाते सच्चे भगवान।।
**होशियार सिंह कनीना
जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा
डीजे
बहरे होते जा रहे जन,
जब डीजे बजता शोर।
पागल कर देता डीजे,
विकट होगा दिन घोर।।
दिवारें भी हिल जाती,
धक-धक करता दिल।
घटता जाए जीवन भी,
थोड़ा थोड़ा,तिल तिल।।
डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

No comments:
Post a Comment